फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The clan of alligators growing in Chambal

चंबल में बढ़ रहा घड़ियालों का कुनबा

Thu, 23 Dec 2021 01:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The clan of alligators growing in Chambal
चंबल में बढ रहा डायनासोर प्रजाति के घडियालों का कुनवा, जनवरी के पहले सप्ताह तक चलेगी शुरु हुई नर म? - फोटो : Agra Dehat
बाह। चंबल नदी घड़ियालों का घर बन गई है। यहां इनका कुनबा साल दर साल बढ़ रहा है। 10 साल में इनकी संख्या 905 से बढ़कर 2176 हो गई है। जनवरी के पहले सप्ताह तक प्रजनन सीजन चलेगा। उसके बाद नेस्टिंग होगी। इसके मद्देनजर वन विभाग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड ने बताया कि डायनासोर प्रजाति के जीव हवा में उड़ने वाले, जमीन पर चलने वाले और पानी में रहने वाले थे। घड़ियाल उनकी जलीय प्रजाति है। इनके प्रजनन का मौसम शुरू होने के साथ ही चंबल नदी में इनकी निगरानी बढ़ा दी गई है। घड़ियालों के शोधार्थी जैलाबुद्दीन ने बताया कि घड़ियाल डायनासोर प्रजाति के हैं। चंबल में इनका कुनबा लगातार बढ रहा है। आगरा के डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि डायनासोर प्रजाति के घड़ियालों की चंबल में वंशवृद्धि हो रही है। गणना का काम चल रहा है। रेंजर के मुताबिक पिछले 10 साल में चंबल में घड़ियालों की संख्या ढाई गुना बढ़ गई है। बताया कि मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के संयुक्त सर्वे के मुताबिक 2012 में 905, 2013 में 948, 2014 में 1088, 2015 में 1151, 2016 में 1162, 2017 में 1255, 2018 में 1681, 2019 में 1876, 2020 में 1859, 2021 में 2176 घड़ियाल मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed