फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The car became a ball of fire, two people jumped and saved their lives

आग का गोला बनी कार, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

Mon, 07 Feb 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The car became a ball of fire, two people jumped and saved their lives
आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र स्थित हलवाई की बगीची में रविवार शाम को चलती कार में आग लग गई। कार चला रहे व्यक्ति ने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद अपने साथी सहित कार से कूद गए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। आग लगने से यातायात रुक गया। क्षेत्रीय लोगों और दमकल ने एक घंटे में आग बुझाई।
विज्ञापन

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शास्त्रीपुरम निवासी माधव श्याम सिंह श्रीराम फर्टिलाइजर कंपनी से जुड़े हैं। रविवार शाम को वो अपने एक साथी के साथ इटियोस गाड़ी से हरीपर्वत की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

हलवाई की बगीची पर अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं निकला। कुछ ही देर में लपटें निकलने लगीं। यह देखकर उन्होंने कार के ब्रेक लगा दिए। मगर, तब तक लपटें बढ़ र्गईं। वह और उनके साथ बैठे व्यक्ति कूद गए। कार आग का गोला बन गई। यह देखकर आसपास अफरातफरी मच गई। लोग दूर भाग गए। कार के टायर फटने से धमाके हुए। इससे रास्ता रुक गया। बाद में क्षेत्र के लोगों ने आकर पानी डाला। सूचना पर दो दमकल आ गईं। तकरीबन एक घंटे में आग बुझ सकी। अग्निकांड में पूरी कार जल गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नुनिहाई फैक्टरी एरिया में कमल बाबू की जूते के सोल की फैक्टरी है। रविवार को फैक्टरी बंद थी। दोपहर करीब दो बजे चौकीदार ने फैक्टरी के अंदर से धुआं निकलता देखकर मालिक को सूचना दी। इस पर वो आ गए। तब तक आग फैल गई। सूचना पर दमकल पहुंच गईं। तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड से काफी नुकसान होना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। स्विफ्ट गाड़ी भी फैक्टरी में खड़ी थी। शीशा तोड़कर क्षेत्रीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। एक घंटे में दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed