फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The books have not reached the school going to open from June 16

16 जून से खुलने जा रहे हैं स्कूल नहीं पहुंची हैं किताबें

Tue, 07 Jun 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The books have not reached the school going to open from June 16
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। ग्रीष्मावकाश के बाद इस बार 16 जून से ही स्कूल खुलेंगे। लेकिन अभी तक किताबों की व्यवस्था नहीं हुई है। 16 से 30 जून के बीच किताबों का वितरण करने का समय निर्धारित है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत इस बार ग्रीष्मावकाश 16 जून को ही समाप्त हो रहा है। हालांकि 16 जून से 30 जून तक कक्षा संचालन नहीं होना है लेकिन शिक्षकों को 16 जून से 30 जून तक बच्चों को किताबें आदि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक जिले में पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध ही नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

किताबें जिले में उपलब्ध होने के बाद भी स्कूलों तक पहुंचने में एक महीने का समय लग जाता है। पूर्व में बताया गया था कि 30 मई तक किताबें मिल जाएंगी। 15 जून तक किताबों को स्कूलों में पहुंचा दिया जाएगा लेकिन अभी तक किताबें जिले में उपलब्ध नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से किताबें उपलब्ध कराई जानी हैं। अभी तक जिले में किताबें उपलब्ध नहीं हुई हैं। जैसे ही उपलब्ध होंगी शासनादेश का पालन करते हुए वितरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
कमल सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed