फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of the missing child was found landing in the pond while playing

खेलते समय लापता हुए बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला

Tue, 18 Jan 2022 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing child was found landing in the pond while playing
ग्राम गढसान में म्रतक ललित का फाइल फोटो - फोटो : Agra Dehat
सैंया/लादूखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गढ़सान से रविवार की शाम घर के सामने खेलते समय लापता हुए योगेंद्र सिंह के पांच वर्षीय बेटे ललित का शव करीब 25 घंटे बाद गांव के समीप तालाब में उतराता मिला। परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गढ़सान निवासी योगेंद्र सिंह ट्रक चालक है। उनका पांच वर्षीय पुत्र ललित रविवार की शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी लापता हो गया था। पुलिस और परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार की शाम करीब पांच बजे गांव से करीब 200 मीटर दूर तालाब में उसके जूते दिखे। ग्रामीणों के नजदीक जाने पर ललित का शव उतराता दिखा। इससे परिवार में कोहराम मच
विज्ञापन

गया। बालक का शव मिलने की सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में ललित के बाबा मानसिंह ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जब से ललित लापता हुआ है, वे कई बार तालाब तक आकर खोजबीन कर चुके थे। तब कुछ नहीं दिखा था। हालांकि वे किसी से कोई रंजिश नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इंस्पेक्टर सैंया जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह का पता चलेगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed