फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The best heads who have made a name for themselves through their work will be honored today.

Agra News: काम से पहचान बनाने वाले श्रेष्ठ प्रधानों का आज होगा सम्मान

Thu, 22 Jan 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The best heads who have made a name for themselves through their work will be honored today.
प्रधान कार्यक्रम का लोगो
आगरा। ग्राम प्रधानों को उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान का आगरा मंडल स्तरीय आयोजन बृहस्पतिवार को सेक्टर 16बी, भावना टावर, आवास विकास स्थित होटल भावना क्लार्क इन में दोपहर 1:30 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन

यह पहल अमर उजाला और मुथूट फाइनान्स की एक महत्वाकांक्षी संयुक्त परियोजना है जिसका उद्देश्य उन ग्राम प्रधानों को पहचान दिलाना है, जिन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने गांवों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। श्रेष्ठ प्रधान 2025 अभियान को यूपी में ग्राम प्रधानों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। हजारों ग्राम प्रधानों ने अपने विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए स्वयं को नामांकित किया है। इस पहल के तहत ग्रामीण मंच गांव जंक्शन के सहयोग से सूबे के 18 मंडलों और 75 जिलों के एक लाख से अधिक गांवों के 58,000 से अधिक ग्राम प्रधानों से उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यों की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। आगरा मंडल के लिए विशेष आयोजन कैलाशपुरी मार्ग स्थित भावना क्लार्क इन होटल में दोपहर 1:30 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न जिलों से उत्कृष्ट ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया है। इन प्रधानों को उनके गांव के विकास में दिए गए योगदान के लिए अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेष्ठ प्रधान अभियान में भारत की सबसे बड़ी गोल्ड लोन एनबीएफसी, मुथूट फाइनान्स, टाइटल स्पॉन्सर के रूप में जुड़ी है। मुथूट फाइनान्स अपनी प्रेरणादायक पहल सुनहरी सोच, गर्व का पर्व, सीजन-4 के माध्यम से उस एक प्रधान को विशेष सम्मान देगी। जिसकी सोच ने समाज में नई दिशा और सुनहरी मिसाल कायम की है। इस पहल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सेवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन हेल्थ पार्टनर के तौर पर और उत्तर प्रदेश सरकार का पंचायती राज विभाग सहयोगी के रूप में साथ आए हैं। यह आयोजन ग्राम प्रधानों के कार्यों को मान्यता देने और उनके महत्व को रेखांकित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed