फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The attendants who came with the injured committed indecency with the emergency staff

घायल के साथ आए तीमारदारों ने इमरजेंसी स्टाफ के साथ की अभद्रता

Tue, 17 Aug 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The attendants who came with the injured committed indecency with the emergency staff
17-एमएनपी-21-जिला अस्पताल में विवाद के बाद फड़े हुए पड़े मरीज भर्ती प्रपत्र। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दुर्घटना में घायल हुए युवक के साथ मंगलवार को जिला अस्पताल आए तीमारदारों ने इमरजेंसी में तैनात स्टाफ के साथ अभद्रता की। अस्पताल में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। दूसरा भाग जाने में सफल रहा। इमरजेंसी से पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

भोगांव हाईवे पर काम करने वाला कर्मचारी पवन कुमार दुर्घटना में घायल हो गया। घायल को उसके साथी पहले सीएचसी भोगांव लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार और मेडिकल के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पवन के साथ आए अभिषेक और उसके एक अन्य साथी डॉक्टर पर मेडिकल के लिए दबाव बनाने लगे। डॉक्टर ने जब कहा कि इसका मेडिकल भोगांव से ही होकर आया है। इस पर अभिषेक और उसके साथी ने डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार और इमरजेंसी में तैनात स्टाफ के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल में रखे मरीजों की भर्ती प्रपत्र को फाड़ दिया और स्टाफ के साथ हाथापाई की गई। शोर सुनकर अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अभिषेक को पकड़ लिया। अभिषेक का एक अन्य साथी भाग गया। इमरजेंसी से कोतवाली पुलिस को तहरीर भेजी गई है। अभिषेक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
इमरजेंसी स्टाफ के साथ अभद्रता हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed