फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused of the murder of his son has no remorse, the police sent him to jail

Agra News: बेटे के हत्यारोपी को नहीं है कोई पछतावा, पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 16 Aug 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The accused of the murder of his son has no remorse, the police sent him to jail
मैनपुरी। पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले गांव चिटौआ निवासी शराबी राज बहादुर को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेजा है। आरोपी ने 14 अगस्त को अपने दो साल के बेटे को पत्नी से झगड़े के बाद पहले कीटनाशक पिलाई, इसके बाद छत से फेंक कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद घर में मातम छाया हुआ है, मां की सिसकियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चिटौआ गांव का रहने वाला राज बहादुर पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दो साल के पुत्र ललित को भी वह अपना नहीं मानता था। 14 अगस्त की दोपहर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और छत पर चढ़ गया। पत्नी को नीचे कपड़े धोता देख, उसने दो वर्षीय पुत्र को उठा लिया और नीचे फेंकने की धमकी देने लगा। आरोपी ने बच्चे को कीटनाशक दवा पिला दी। पत्नी कुछ कर पाती, इससे पहले ही उसने दो साल के मासूम को छत से नीचे फेंक दिया। मासूम की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि शनिवार को बिछवां पुलिस ने राज बहादुर को देवगंज जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। पुलिस ने आरोपी को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया है। उधर, बच्चे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed