{"_id":"61bb97576bcb904cc741dc7d","slug":"the-accused-of-stealing-the-goods-of-the-passengers-arrested-agra-news-agr51806727","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों का सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों का सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एत्मादपुर (आगरा)। बस से वाराणसी जा रहे यात्री का सामान चोरी कर भागे आरोपी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से 57 हजार रुपये और अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। उसने कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकारी है।
थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि वाराणसी के कमालपुरा थाना जैतपुरा निवासी अब्दुल करीब बुधवार देर रात बस से वाराणसी जा रहा था। रात करीब 12 बजे बस यमुना एक्सप्रेसवे पर कुबेरपुर के समीप ढाबे पर रुकी थी। तभी तीन व्यक्ति बस में आए और बातों बातों में जानकारी लेकर बस से उसके बैग में रखे डेढ़ लाख रुपये व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने चेकिंग कर एक आरोपी जुबेर खान निवासी भिमानपुरा खेरया थाना मनावर, जिला धार, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गत 26 नवंबर को पशु व्यवसायी सुशील कुमार से भी चोरी की थी। इसके अलावा कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी संलिप्तता बताई है।