{"_id":"5e830b888ebc3e769e487b7c","slug":"test-for-coronavirus-will-be-soon-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही आगरा में हो सकेगी कोरोना वायरस की जांच, एसएन मेडिकल कॉलेज में तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही आगरा में हो सकेगी कोरोना वायरस की जांच, एसएन मेडिकल कॉलेज में तैयारी पूरी
Wed, 01 Apr 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:20 AM IST
सार
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में कोरोना वायरस जांच की सुविधा जल्द ही शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस से जंग के बीच आगरा के लिए राहत भरी खबर है। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में कोरोना वायरस जांच की सुविधा जल्द ही शुरू होने वाली है। यहां माइक्रोबायलॉजी विभाग की वायरोलॉजी लैब में इसकी पूरी तैयारी हो गई है। शासन से जांच किट उपलब्ध करवाने की मांग के साथ अनुमति मांगी गई है।
एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में चार साल पहले से स्वाइन फ्लू के वायरस के जांच की सुविधा है। अभी यहां से कोरोना वायरस की जांच के लिए गए नमूने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ भेजे जा रहे हैं।
लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कोरोना की जांच की सुविधा एसएन में भी करने की तैयारी चल रही हैं। वायरोलॉजी लैब आठ मंजिला इमारत में है। यहां के स्टाफ को ट्रेनिंग होना बाकी है। इसके लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों से कॉलेज प्रशासन की बात हो गई है। शासन की अनुमति मिलने के बाद केजीएमयू के विशेषज्ञ ट्रेनिंग देने के लिए आएंगे।

शासन से मांगी है अनुमित
मेडिकल कॉलज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच करने के लिए हमारे चिकित्सक पूरी तरह से तैयार हैं। आवश्यक वायरोलॉजी लैब भी है। शासन चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक को पत्र लिखकर जांच किट और अनुमति मांगी है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद चिकित्सकों को ट्रेनिंग देकर यहीं जांच की सुविधा हो जाएगी।
एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती में कोरोना संक्रमित युवती भी पूरी तरह ठीक हो गई है। उसे सोमवार रात को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मामले में खास बात यह है कि एसएन के चिकित्सकों ने युवती को बिना कोई दवाई दिए कोरोना संक्रमण से मुक्त किया है। वो 16 दिन अस्पताल में रही। उसे पौष्टिक आहार और गर्म पानी ही दिया गया।
उधर, कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 48 लोगों के सोमवार को सैंपल लिए गए। इसमें से सर्दी जुकाम होने पर पांच भर्ती किए गए हैं। रविवार को 43 सैंपल जांच को भेजे गए थे, इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नौ को डिस्चार्ज कर दिया गया।