फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tension in village Raslua Sulhapur, strict police guard

Agra News: अनुसूचित जनजाति के किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र

Sun, 11 Feb 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tension in village Raslua Sulhapur, strict police guard
कासगंज। अनुसूचित जनजाति के किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर कृषि यंत्र दिए जाएंगे। इसके लिए वेव पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पोर्टल 23 फरवरी की मध्य रात्रि तक खुला रहेगा। पोर्टल पर किसानों को टोकन जेनरेट करना होगा। अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र करने का अच्छा मौका है। सरकार के द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट्स ट्रांसफर) के माध्यम से खातों में दिया जाएगा। किसानों को टोकन के लिए आवेदन एग्रीकल्चर डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट पर करना होगा। एक लाख रुपये से कम के कृषि यंत्र पर ढाई हजार रुपये और एक लाख रुपये से अधिक के कृषि यंत्र के लिए पांच हजार रुपये की टोकन राशि जमा करनी होगी। कृषि उप निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्य अधिक बुकिंग होने पर लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा ई- लाटरी से किया जाएगा। लक्ष्य सीमा तक बुकिंग होने पर चयन स्वत: ही हो जाएगा।
विज्ञापन

इन यंत्रों पर मिलेगा अनुदान: लेजर लैंड लेवलर, पोस्ट होल डीगर, पोटैटो प्लांटर, पोटेटो डीगर, शुगर केन कटर प्लांटर, शुगर केन थ्रेस कटर, शुकर केन रेटून मैनेजर, हैरो, कल्टीवेटर, पावर स्प्रयेर, मल्टीक्रॉप थ्रेसर, पावर चाफ कटर, स्ट्रॉ रीपर, ब्रश कटर सहित अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article