फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten year old girl commits suicide by hanging in agra

आगरा: 10 साल की बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वजह जानकर ग्रामीण हैरान

Sun, 14 Mar 2021 10:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Mar 2021 10:15 AM IST
सार

  • फतेहाबाद के गांव प्रतापपुरा में पांच साल के छोटे भाई से हो गया था झगड़ा
  • मां की मौत हो चुकी, पिता घर छोड़कर जा चुके, बड़ी बहन कर रही थी परवरिश

विज्ञापन
ten year old girl commits suicide by hanging in agra
मृतका की बहन से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हृदयविदारक घटना हुई है। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव प्रतापपुरा में पांच साल के छोटे भाई से झगड़े के बाद फतेहाबाद के गांव प्रतापपुरा की 10 साल की बालिका ने जंगले से फंदा लटका कर फांसी लगा ली। बालिका की मौत से गांव के लोग सन्न रह गए। 

विज्ञापन


मासूम बालिका अपनी तीन बहनों और एक भाई के साथ रह रही थी। उसकी मां की मृत्यु हो चुकी थी और पिता घर छोड़कर जा चुका है। बड़ी बहन उसकी परवरिश कर रही थी। घटना के समय बड़ी बहन काम पर गई हुई थी। 
विज्ञापन


फतेहाबाद के गांव प्रतापपुरा में हृदयविदारक घटना ने गांव वालों को सन्न कर दिया। शनिवार शाम पांच साल के छोटे भाई से झगड़ने के बाद 10 वर्षीय बालिका ने घर में दरवाजे के ऊपर जंगले से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घर में बालिका अपने भाई और डेढ़ साल की बहन के साथ थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुपट्टे से फंदा बनाकर लगाई फांसी

सूचना पर क्षेत्राधिकारी और इंस्पेक्टर पहुंचे। घटना की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि झगड़े में बालिका ने भाई की पिटाई कर दी। उसके बाद वह घर के अंदर चली गई और दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 

बच्चों की मां की मौत डेढ़ साल पहले हो चुकी है। पिता भी छोड़कर कहीं चला गया है। बालिका अपने घर में 18 वर्षीय बड़ी बहन, पांच वर्षीय भाई, डेढ़ वर्षीय छोटी बहन के साथ रहती थी। भाई-बहनों की परवरिश के लिए बड़ी बहन एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। जो घटना के समय काम पर गई हुई थी।

प्रतापपुरा गांव में 10 वर्षीय बालिका की खुदकुशी ने पूरे गांव के झकझोर कर रख दिया। लोग सन्न रह गए। बचपन में ही मां का प्यार और पिता के दुलार से वंचित ये चार भाई-बहन ही घर में रहते थे। इनकी मां की मौत हो चुकी है। पिता का भी कुछ पता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed