{"_id":"5fbf24d836cb731340401849","slug":"ten-person-injured-in-bus-accident-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरी, 10 लोग घायल, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरी, 10 लोग घायल, बड़ा हादसा टला
Thu, 26 Nov 2020 09:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Nov 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
कासगंज में बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गई। हादसे में बस में सवार 10 बराती घायल हो गए। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली कासगंज क्षेत्र के खुशालपुर गांव में कांदर खेड़ा गांव से बरात आई थी। बरात रात तकरीबन 2:00 बजे वापस अपने अपने गांव का कांदरखेड़ा लौट रही थी। तभी अचानक बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नोगवां गांव के पास गड्ढे में उतर गई। सड़क से नीचे उतरने पर बस में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घायल बराती रंजन ने बताया कि बस का चालक बस नहीं चला रहा था बल्कि कंडक्टर बस चला रहा था। जिसके चलते लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बस में करीब 70 बराती सवार थे। गनीमत रही कि बस गड्ढे में जाकर रुक गई। ढोलना के थाना प्रभारी विनोद मिश्रा में बताया कि सभी घायलों की हालत ठीक है।
विज्ञापन