{"_id":"5ff9c4ce8ebc3e31b538343d","slug":"temple-building-of-shriram-vrindavan-news-agr4756353190","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी की नगरी में देखने को मिल रहा सामाजिक सद्भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी की नगरी में देखने को मिल रहा सामाजिक सद्भाव
विज्ञापन
श्री राम मंदिर निधि समर्पण शोभायात्रा में शामिल मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुई समर्पण शोभायात्रा के दौरान अब सभी धर्मों का सद्भाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को वार्ड 65 में मुस्लिम समाज के लोग भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
वृंदावन में दो अलग-अलग स्थानों से श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण शोभायात्रा निकाली गई। वार्ड 60 और 70 में पार्षद रसिक बल्लभ के नेतृत्व में श्री प्रिया बल्लभ कुंज छिपी गली से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में बैंड के साथ श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता मां एवं हनुमान जी के स्वरूप पैदल चल रहे थे। इस दौरान शाही मस्जिद के सामने से गुजरती शोभायात्रा में क्षेत्रीय मुस्लिम लोगों ने सहभागिता की। कुछ दूरी तक शोभायात्रा के साथ चलते हुए स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रचारक मनोज, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम, जिला वृंदावन कार्यवाह अरुण, नगर कार्यवाह संजय शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, विहिप महामंत्री देवेंद्र आदि शामिल हुए।
इसके अलावा एक अन्य शोभायात्रा चुंगी राम मंदिर से शुरू होकर मिर्जापुर वाली धर्मशाला तक गई। इस दौरान भक्तों ने राम नाम संकीर्तन एवं रामनाम के जयघोष भी लगाए। मुख्य अतिथि रघुनाथ दास महाराज, बलराम दास, नगर विस्तारक भोज राज, जिला बौद्धिक प्रमुख सुशील, नगर संघ चालक प्रेम शंकर वैध, जिला संयोजक धर्म जागरण राजेश चतुर्वेदी, यतेंद्र, विजय राघव, योगेश योगिराज, शिवम, बच्चू सिंह, महेंद्र चौहान, पूजा चौधरी, महिमा अरोड़ा, संगीता शर्मा, हेमलता आदि शामिल हुए।