फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   temperature in agra after rain

यूपी में सबसे ठंडा है आगरा, सामान्य से इतना कम हो गया तापमान

Thu, 25 Jan 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 25 Jan 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
temperature in agra after rain
ठंड - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार और गुरुवार सुबह से आगरा घने कोहरे के आगोश में रहा। देश के सबसे घने कोहरे वाले शहरों में से एक आगरा रहा, जहां दृश्यता शून्य हो गई। यही नहीं, प्रदेश में सबसे ठंडा शहर भी आगरा ही रहा। 
विज्ञापन


घने कोहरे के साथ तापमान में भी सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे पूरे दिन गलन और ठिठुरन बनी रही। पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के बाद चली सर्द हवाओं ने लोगों को बुधवार को बेहाल कर दिया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक सुबह घना कोहरा छाए रहने और तापमान में कमी के आसार हैं। बुधवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। दोपहर एक बजे तक यहां सूरज के दर्शन ही नहीं हुए। दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन शीतलहर से परेशान लोगों को राहत नहीं दे सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे 16.3 डिग्री पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.2 डिग्री पर रहा। मंगलवार को शहर में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जिसके बाद आर्द्रता काफी होने से बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। 

सबसे घने कोहरे वाले शहर

temperature in agra after rain
ठंड - फोटो : अमर उजाला
देश भर में बुधवार सुबह सबसे घना कोहरा तीन शहरों में रहा, जिनमें राजस्थान का गंगानगर, उत्तर प्रदेश का आगरा, बिहार का पूर्णिया है। इन तीनों ही शहरों में दृश्यता शून्य हो गई। 

देर रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह घना हो गया और दोपहर एक बजे के बाद हल्की धूप निकलने पर भी बरकरार रहा। दोपहर में भी दृश्यता कम रही।

आगे देखें तापमान

शहर            अधिकतम तापमान
आगरा                  16.3
अलीगढ़                18.4
मेरठ                    19.8
मुजफ्फर नगर      20
बरेली                   20.8
मुरादाबाद            20.8
हरदोई                 21.4
कानपुर                21.6
लखनऊ               21.7
फुर्सतगंज            22.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed