फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Telangana Police reached the house of a woman leader in the case of cyber fraud of Rs 1.90 crore.

1.90 करोड़ की साइबर ठगी, UP की महिला नेता के खाते में आई रकम, जांच के लिए तेलंगाना पुलिस ने डाला डेरा

Sun, 05 Jan 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 05 Jan 2025 10:42 PM IST
सार

साइबर अपराध के एक मामले में तेलंगाना पुलिस मैनपुरी पहुंची। यहां एक महिला नेता से पूछताछ की। महिला नेता के खाते में ही साइबर अपराध की रकम आई थी, जिसे बाद में खाते से निकाला गया।  

विज्ञापन
Telangana Police reached the house of a woman leader in the case of cyber fraud of Rs 1.90 crore.
cyber crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना पुलिस की एक टीम रविवार को जिले में आई। साइबर अपराध से जुडे़ एक मामले में पुलिस ने शहर की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाली एक महिला नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि कार्रवाई के बारे में कोई औपचारिक जानकारी तेलंगाना पुलिस और स्थानीय पुलिस की ओर से नहीं दी गई।
विज्ञापन


खाते से रकम निकाली भी गई
मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के किसी व्यक्ति के खाते से एक करोड़ 90 लाख रुपये महिला नेता के खाते में आए थे। उक्त रकम को महिला नेता के खाते से निकाला भी गया। मामले की जांच तेलंगाना पुलिस की साइबर टीम कर रही है। इसी जांच के क्रम में तेलंगाना पुलिस की एक टीम तहकीकात के लिए रविवार को मैनपुरी पहुंची। शहर कोतवाली में आमद कराई। प्रकरण बताने के बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर महिला नेता के घर पर पहुंची।
विज्ञापन


काफी देर तक चली पूछताछ
देर शाम तक पूछताछ चली। बताया जा रहा है कि महिला नेता जिले में चर्चित चेहरा हैं। विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। स्थानीय पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस के इंस्पेक्टर सतीश रेड्डी अपनी टीम के साथ मामले की तहकीकात व पूछताछ में लगे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शहर राहुल मिठास ने बताया कि तेलंगाना की टीम साइबर अपराध के मामले में आई हुई है। किसी को पकड़ कर ले जाने के संबंध में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed