फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager kidnapped with cash jewelery

Agra News: नकदी आभूषण के साथ किशोरी को किया अगवा

Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped with cash jewelery
कासगंज। सहावर क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को उसके घर से अगवा कर लिया गया। आरोपी किशोरी के घर में रखे नकदी व आभूषण भी निकाल ले गए। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम आदित्य चतुर्वेदी की कोर्ट ने इस मामले में आरोपी दोनों भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सहावर के नगला टोडी गांव निवासी राजपाल 24 अप्रैल 2023 को मजदूरी करने गया था। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। आरोप है कि गांव निवासी सुभाषचंद्र लोधी एवं उसका भाई पुष्पेंद्र घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में रखे 30000 रुपये नकद व पत्नी के सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, कमरबंद निकलवा लिए और किशोरी को अगवा कर ले गए। जब राजपाल घर वापस आया तो उसे घटना का पता चला। इसके बाद किशोरी को अपनी बहन राजकुमारी व बहनोई निवासीगण ग्राम बाई, जनपद अलीगढ़ में छिपा दिया। सुभाष ने उसके फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर गुजरात में शादी कर ली। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित ने न्याय पाने को कोर्ट का सहारा लिया। अधिवक्ता मुन्ना लाल के माध्यम से कोर्ट में वाद दायर किया गया। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed