{"_id":"61bcd9765a056c763005d135","slug":"teenager-found-at-maternal-uncle-s-house-with-friend-mainpuri-news-agr51814822","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली के साथ मामा के घर पर मिली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली के साथ मामा के घर पर मिली किशोरी
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी तीन दिन पहले अपनी एक सहेली के साथ कहीं चली गई। परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। किशोरी ने बताया कि वह मां की डांट से क्षुब्ध होकर वह सहेली के साथ चली गई थी।
कस्बा निवासी एक किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। तीन दिन पहले किशोरी अपनी एक सहेली के साथ घर से कहीं चली गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन जब कोई पता नहीं लगा तो बृहस्पतिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो किशोरियों के गायब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन से पता चला कि किशोरी मामा के घर गांव सुजानसराय कन्नौज में है।
शुक्रवार की सुबह पुलिस ने दोनों किशोरियों को मामा के घर से वापस आने पर बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। दोनों किशोरियों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। किशोरी ने बताया कि मां ने किसी बात से नाराज होकर उसे डांट दिया था। 13 दिसंबर को वह अपनी सहेली के साथ मामा के घर गई थी। पुलिस ने दोनों किशोरियों को परिजनों की सुपुदर्गी में दिया।