फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager dies after tree falls during storm; incident in Balkeshwar; family declines post-mortem, demands compensation.

Agra News: आंधी में पेड़ गिरने से किशोर की माैत, बल्केश्वर की घटना, परिजन ने नहीं कराया पोस्टमार्टम, मुआवजे की मांग

Thu, 11 Jun 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after tree falls during storm; incident in Balkeshwar; family declines post-mortem, demands compensation.
पेड़ गिरने से मृत किशोर का फाइल फोटो
आगरा। बल्केश्वर में मंगलवार रात को आई आंधी में पेड़ गिरने से नीचे दबकर किशोर घायल हो गया था। उसकी इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई। हालांकि परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात आंधी आई थी। बल्केश्वर स्थित विवेकानंद हास्पिटल के सामने पुराना पेड़ लगा था। आंधी की वजह से पेड़ टूटकर गिर गया। मेनका पैलेस, बल्केश्वर निवासी नवीन प्रजापति (15) बर्फ लेने के लिए बाजार जा रहा था। तभी वो पेड़ की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। भाई रजत ने गंभीर रूप से घायल नवीन को वाटर वर्क्स स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन दो और अस्पताल ले गए, लेकिन नवीन की जान नहीं बच सकी। रात करीबन 12:30 बजे उसकी माैत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

बुधवार को पोस्टमार्टम के बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नवीन के पिता सुनील प्रजापति बिजली मिस्त्री हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि वन विभाग की लापरवाही से नवीन की जान गई है। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक, पेड़ गिरने से किशोर चपेट में आ गया था। इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed