फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager commits suicide by hanging herself in her room

Agra News: किशोरी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Fri, 06 Oct 2023 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Oct 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging herself in her room
किशोरी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

9वीं कक्षा की थी छात्रा, नगला रंजे मटैना में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। गांव नगला रंजे मटैना में बृहस्पतिवार की देर शाम किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजे निवासी राम निवास की पुत्री रिशू (17) ने बृहस्पतिवार की शाम घर के कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जब बाबा घर पर पहुंचे तो शव लटका देख होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भतीजे दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। न हीं ऐसी कोई बात हुई थी। जिस कारण रिशू ऐसा कदम उठाती। अन्य परिजन भी खुदकुशी को लेकर कोई वजह नहीं बता सके। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


पढ़ने में होशियार थी छात्रा
परिजन ने बताया कि रिशू पढ़ने में काफी होशियार थी। अपने कक्षा में हमेशा अव्वल आती थी। घटना के दिन भी सब कुछ सामान्य ही नजर आ रहा था। परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने रिशू को अपना जीवन समाप्त करने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed