{"_id":"6928bf65139b8cf40e031787","slug":"teenage-girl-saved-from-becoming-a-child-bride-handed-over-to-her-family-agra-news-c-365-1-sagr1045-105503-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बालिका वधू बनने से बची किशोरी को किया परिजन के सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बालिका वधू बनने से बची किशोरी को किया परिजन के सुपुर्द
Fri, 28 Nov 2025 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में चाइल्ड लाइन की टीम ने 17 वर्षीय किशोरी की शादी रुकवाकर उसे वन स्टाप सेंटर भेजा था। बृहस्पतिवार को उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर परिजन के सुपुर्द किया गया।
चाइल्ड लाइन की टीम को मंगलवार को सूचना मिली थी कि 17 वर्षीय किशोरी की शादी कराई जा रही है। अलीगढ़ से बरात आई थी। जयमाला होने के बाद फेरे की तैयारी चल रही है। इस पर टीम ने पुलिस से संपर्क किया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह के आदेश पर टीम पहुंच गई। परिजन ने किशोरी का आधार कार्ड दिखाया था। इसमें नाबालिग होने की पुष्टि पर शादी रुकवा दी गई। बरात भी लौट गई।
बृहस्पतिवार को थाने के बाल कल्याण अधिकारी ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। इस दौरान किशोरी के परिजन भी पहुंच गए। समिति की ओर से निर्देश दिए गए कि किशोरी के बालिग होने पर ही शादी कराई जाएगी। अगर इसके बावजूद परिजन जबरन शादी कराते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने भी कहा कि वह अब बेटी की शादी नहीं करेंगे। उसे पढ़ाएंगे। अब टीम नजर रखेगी। 15 दिन में किशोरी से बात भी की जाएगी।