{"_id":"64bd6301aedbcdfa8e0f7626","slug":"teen-dies-after-vomiting-blood-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-2245-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खून की उल्टी के बाद किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खून की उल्टी के बाद किशोर की मौत
Sun, 23 Jul 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के रायपुर पटना के बुखार से पीड़ित किशोर की खून की उल्टी के बाद मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रायपुर पटना निवासी रजत (17) पुत्र संजय को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे गांव के ही चिकित्सक को दिखाते रहे, लेकिन उसे फायदा नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बाहर ले जाने की सलाह दी। किशोर को अचानक खून की उल्टी शुरू हो गई। इसके बाद चिकित्सक उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जब परिजन सके जिला अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक बीके राजपूत ने बताया कि किशोर बुखार से पीड़ित था। परिजन उसे इधर उधर दिखाते रहे। जब उसे अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने खून की उल्टी होना बताया था। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि किशोर की मौत हो जाने से खून की उल्टी के कारणों की जांच नहीं हो सकी। टीबी, अल्सर या अन्य कारणों से खून की उलटी हो सकती है।