{"_id":"5f4549528ebc3e294b1b59b4","slug":"teasing-kasganj-news-agr4563592155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बालिका से छेड़छाड़, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बालिका से छेड़छाड़, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर की एक मोहल्ला निवासी नाबालिग बालिका से इलाके के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। एक ई-रिक्शा चालक उसे बचाने आया तो उसेे भी पीट दिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।
नाबालिग मोहल्ले में ही किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही युवक रोहित मिल गया। वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उससे मारपीट करते हुए धमकी दी। आरोपी की हरकत देख वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक ने बालिका को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
जानकारी पर बालिका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी मौके से भाग गया। बालिका ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।