फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tear poster of rahul gandhi at congress office in agra

कांग्रेस के कार्यालयों पर हमला, राहुल-प्रियंका के पोस्टर फाड़े, लहराया भगवा झंडा

Sun, 03 Feb 2019 03:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
tear poster of rahul gandhi at congress office in agra
वीडियो से ली गई तस्वीर
आगरा में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर को कांग्रेस के कार्यालयों पर हमले किए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के पोस्टर फाड़ दिए। बैनरों और पोस्टरों पर कालिख पोत दी। 
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कक्ष के बाहर आगजनी की कोशिश की। एक कार्यकर्ता से हाथापाई की। हमलावर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। थानों में तहरीर दी गई है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन


जयपुर हाउस स्थित जिला कार्यालय पर दोपहर करीब 12 बजे मोटर साइकिल और एक्टिवा पर 10-12 युवक भगवा झंडे लेकर आए। उस वक्त जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा फतेहाबाद में मीटिंग में गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मामलों में दी गई तहरीर

tear poster of rahul gandhi at congress office in agra
घटनास्थल पर पुलिस और कांग्रेस
कांग्रेस कार्यालय खाली देखकर युवकों ने कांग्रेस के झंडे, बैनर और पोस्टरों को फाड़ दिया। मुख्य द्वार पर लगे बैनर पर कालिख पोत दी। राहुल गांधी के खिलाफ के नारे लगाए। इसके बाद जिलाध्यक्ष के कक्ष के बाहर आगजनी की कोशिश की, मगर इमारत में रहने वाले लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। उनकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। 

इसके बाद इन युवकों का जत्था अबुल उलाह की दरगाह के निकट स्थित शहर कार्यालय पहुंचा। यहां कार्यालय कर्मचारी अजय मौजूद था। युवकों ने नारेबाजी करते हुए छत पर चढ़कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के होर्डिंग्स को फाड़ दिया। 

इसके बाद अजय के साथ हाथापाई कर दी। नारेबाजी करते हुए हमलावर भाग निकले। दोनों घटनाओं की जानकारी होने पर कांग्रेसी दफ्तरों पर इकट्ठे हो गए।  शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। थाना लोहामंडी में प्रताप सिंह बघेल की ओर से तहरीर दी गई। हाजी अबरार की ओर से न्यू आगरा थाना में तहरीर दी गई है।

राहुल-प्रियंका को देवी-देवता के रूप में दिखाने का विरोध

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला व शहर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। पटना में राहुल गांधी की जनाकांक्षा रैली में राहुल और प्रियंका को देवी देवताओं के रूप में दिखाया गया है। 

इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहंची है। राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी नहीं तो संगठन शहर में राहुल गांधी का एक भी बैनर नहीं लगने देगा। आगरा की रैली भी नहीं होने देंगे। विरोध प्रदर्शन में जितेंद्र के साथ गौरव नरवार, प्रिंस अग्रवाल, अतुल बघेल, राहुल क्षत्रीय, मोनू पंडित, गोपाल, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed