{"_id":"66a682a3454f0257820104a3","slug":"team-went-to-firozabad-and-returned-empty-handed-in-case-of-robbery-of-businessman-brothers-in-agra-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: व्यापारी भाइयों से लूट का मामला, फिरोजाबाद तक गई टीम... फिर भी हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: व्यापारी भाइयों से लूट का मामला, फिरोजाबाद तक गई टीम... फिर भी हाथ खाली
Sun, 28 Jul 2024 11:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:50 PM IST
सार
आगरा में व्यापारी भाइयों से लूट के मामले में टीम फिरोजाबाद तक गई। फिर भी हाथ खाली हैं। तीन दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पॉश इलाके कमला नगर में 25 जुलाई को एयरटेल पेमेंट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटरों से लूट हुई। वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। फिरोजाबाद तक पुलिस टीम गई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
शांति नगर, कमला नगर निवासी नरेंद्र और महेश के साथ वारदात हुई थी। वह सुल्तानगंज पुलिया से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। मुगल रोड पर बाइक सवार चार बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला लूट लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि थैले में 10 लाख रुपये थे। बाद में पांच लाख रुपये होने के बारे में बताया।
विज्ञापन
पुलिस को बदमाशों की लोकेशन मिली। बदमाश वारदात के बाद हाईवे होते हुए फिरोजाबाद की ओर भागे थे। पुलिस फिरोजाबाद तक गई। मगर, बदमाश हाथ नहीं आ सके। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हुए, लेकिन उनके चेहरे साफ नहीं हैं। इस कारण गैंग का भी पता नहीं चल सका है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं।
विज्ञापन