फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Team B and A reached the finals after winning the match.

Agra News: मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची टीम बी और ए

Sat, 14 Feb 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Team B and A reached the finals after winning the match.
मैन ऑफ द मैच  - फोटो : मैन ऑफ द मैच
आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर जिला क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में टीम बी और टीम ए ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला रविवार सुबह 9 बजे से उड़ान क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन

अवंतीबाई लोधी मैदान पर मुकाबले में टीम डी के कप्तान लक्ष्य राठौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 50 ओवर में 224 रन बनाए। गोपाल चाहर ने 73 और बृजेश कुमार ने 53 रन का योगदान दिया। विपिन सक्सेना और मयंक तिवारी ने 2-2 विकेट, नेत्रपाल, अभय, एकलव्य, भारत, दुष्यंत और आलोक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। टीम बी ने 34.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लवकुश बघेल ने 68 और मयंक तिवारी ने 52 रन बनाए। गोपाल चाहर ने 2 विकेट और अभी ने 1 विकेट प्राप्त किया। मयंक तिवारी को तीसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

उड़ान क्रिकेट अकादमी मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल में टीम ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 45.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 282 रन बनाए। शिवम अग्रवाल ने 79, दीपक राजपूत ने 87 और निखिल ने 30 रन का योगदान दिया। शुभम ने 5 विकेट, देव दुबे ने 1, ध्रुव तोमर ने 1, पुनीत ने 2 और राम सुंदर ने 1 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम सी 23.2 ओवर में 158 रन पर सिमट गई। ध्रुव तोमर ने 52 और हर्ष ने 42 रन बनाए। दीपक राजपूत ने 5, मयंक शर्मा ने 3 और सौरव ने 2 विकेट प्राप्त किए। दीपक राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैन ऑफ द मैच 

मैन ऑफ द मैच - फोटो : मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed