फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers will be recruited in Dr Bhimrao Ambedkar University agra

विश्वविद्यालय में शिक्षकों की होगी भर्ती: इच्छुक अभ्यर्थी सात जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Fri, 06 May 2022 07:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 May 2022 07:23 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नौ साल बाद स्थायी पदों पर शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सात जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Teachers will be recruited in Dr Bhimrao Ambedkar University agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्थायी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की तैयारी है। स्थायी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रोफेसर के 12 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 14 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छकु अभ्यर्थी इन पदों के लिए सात जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में वर्ष 2013 के बाद अब स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया होने जा रही है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नैक) ने भी निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय को शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति करने का सुझाव दिया था। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति से पठन-पाठन में भी सुधार होगा। 

विज्ञापन

आवदेन की हार्ड कॉपी 10 जून तक जमा होगी 

पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक अभ्यर्थियों को सात जून 2022 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भरे हुए आवेदन का प्रिंट लेकर उसे हार्ड कॉपी के रूप में 10 जून तक कुलसचिव कार्यालय को रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का शुल्क 1500 रुपये है, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 1000 और अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये है। वर्ष 2017 में स्थायी पदों की नियुक्ति के लिए निकाला गया विज्ञापन विश्वविद्यालय ने निरस्त कर दिया है। नए सिरे से आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed