फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers protested in kasganj

शिक्षकों ने भरी हुंकार, प्रेरणा एप वापस ले सरकार

Wed, 11 Sep 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
teachers protested in kasganj
कासगंज के प्रभुपार्क में धरना देते शिक्षक - फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने मुख्यालय सहित जिले भर में धरना प्रदर्शन किए। शिक्षकों ने प्रेरणा एप को वापस लेने की मांग की। शिक्षकों ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपकर प्रेरणा एप को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बीआरसी पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक खूवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। प्रेरणा एप को लागू करने से पहले शिक्षकों की समस्याओं का निदान होना चाहिए। 12 व 13 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक नेता धनंजय प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि हम प्रेरणा एप का पूर्ण रूप से विरोध करते हो जब तक हमें हमारी मूलभूत आवश्यकताएं सरकार पूरी नहीं करती तब तक इस एप का प्रयोग नहीं किया जाएगा। शिक्षक नेता अनार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के प्रति सरकार घृणित मानसिकता रखती है। शिक्षक लगन के साथ शिक्षा दे रहा है उस पर सरकार का लांछन लगाना गंदी मानसिकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अमित यादव , दिनेश कुमार ,परवीन बेगम, लक्ष्मी पाठक ,जोगेंद्र सिंह, गुंजन शर्मा अमर सिंह, रचना यादव, नरेंद्र सिंह चंद्रशेखर गोमती, चंद्रभान सिंह, नवनीत कुमार, कुंवर पाल सिंह, उदय भान सिंह, मुस्तकीम अहमद, सीमा वर्मा, प्रिया गौतम, द्वारका प्रसाद, संतोष कुमार रेखा रानी ,जाहिद अली, सत्येंद्र कुमार बृजभान प्रसाद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रभुपार्क पर धरना दिया। जिला अध्यक्ष शुभनेश यादव ने एप के माध्यम से शिक्षकों के कार्य व्यवहार पर सावलिया निशान लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एप के माध्यम से जो डाटा दिया जाएगा वह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। यह एप शिक्षकों की निजता का हनन है। अपनी मांग के संबंध में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला महामंत्री मुनेश राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
बीआरसी कार्यालयों पर दिए धरने
प्रेरणा एप के विरोध में उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिले के सभी सात बीाअरसी कार्यालयों पर धरना दिया। इस दौरान अरविंद शर्मा, मंजू सोलंकी, जमीर आलम, इन्द्रकुमार, दुष्यंत चौहान, अखिलेश सोलंकी, अनीता पाल, दीपक पचौरी, राकेश कुमार राजपूत, दीपक माहेश्वरी, अमित यादव, भानु प्रताप, अवनीश यादव, मनीष चौहान, मैहरूद्दीन, डा राहुल तिवारी, संजय यादव, अनार सिंह, रेखा वर्मा,पीपी दुबे आदि उपस्थित रहे।

प्रेरणा एप है शिक्षकों के लिए हितकारी
बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल का कहना है कि प्रेरणा एप को लेकर शिक्षकों को भ्रम है। एप से शिक्षकों को काफी लाभ मिलेगा। यदि किसी प्रकार का अवकाश लेना है तो उसे कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। एप पर ही प्रार्थना पत्र डाला जा सकता है, तीन दिन में इसका निरस्तारण करना अधिकारियों के लिए अनिवार्य है। शिक्षकों की सर्विस बुक भी इस एप से जुुड जाएगी। जब शिक्षक सेवा निवृत होंगे तो उनको अपना फंड आदि प्राप्त करने में दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा एप से अन्य फायदे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed