फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers' promotion process again on hold

Agra News: शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया फिर से ठंडे बस्ते में

Mon, 04 Dec 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers' promotion process again on hold
कासगंज। जिले में सात साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि जिले से 2197 शिक्षकों की सूची पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। लेकिन आगे की प्रक्रिया के लिए अभी तक शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया गया है। जिले में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक वर्ष 2017 से पदोन्नति की इंतजार कर रहे हैं। मार्च माह में शिक्षकों की पदोन्नति होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां भी की जा चुकी थीं। इसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके चलते पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक मायूस हो गए हैं। शासन से नवंबर माह में फिर से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कराई गई। 30 सितंबर 2023 तक पांच वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची बनाने के निर्देश दिए गए। 19 नवंबर को सूची पोर्टल पर अपलोड करने का समय दिया गया था। जिले में निर्धारित समय सीमा में सूची को पोर्टल पर अपलोड कर दिया। सूची अपलोड हो जाने के बाद आपत्तियों मांगने, निस्तारण करने आदि प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है। जिससे पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों की पदोन्नति सूची निर्धारित समय पर पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। इसके बाद शासन से आगे की प्रक्रिया के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं।- राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed