फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers' problems should be resolved in a timely manner

Agra News: शिक्षकों की समस्याओं का समय से हो निस्तारण

Sun, 01 Sep 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teachers' problems should be resolved in a timely manner
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
मैनपुरी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जनपदीय कार्यकारिणी की मासिक बैठक संगठन मंत्री दिनेश राजपूत के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश मंत्री सुभाष यादव ने कहा कि शिक्षकों के विरुद्ध राजनैतिक द्वेष से आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की जाए। शिक्षकों की सभी समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में वर्तमान सत्र में शिक्षकों के समस्याओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि संगठन का प्रतिनिधि मंडल प्रत्येक शुक्रवार को शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मुलाकात करेगा। वर्तमान में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण में जहां बूथ हैं उसी के नजदीक विद्यालयों से ही बीएलओ की नियुक्ति करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि कुछ ब्लॉकों में नवीन सत्र की पाठ्य पुस्तकें अभी तक विद्यालयों तक नहीं पहुंच सकीं हैं इसकी व्यवस्था जल्द की जाए। एमडीएम कन्वर्जन कॉस्ट समय से खातों में भेजने की मांग की गई। बारिश में विद्यालयों की प्रतिदिन सफाई सफाई कर्मचारी से कराए जाने की मांग की। बैठक में मनोज कुमार सिंह यादव जिला महामंत्री, शिवराज सिंह पाल कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अभय प्रताप सिंह, सुजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed