फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers not appointed to teach new courses in institutions and departments of residential campus of Agra University

Agra University: नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी, पढ़ाने के लिए नहीं हैं शिक्षक 

Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों में नए पाठ्यक्रमों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Teachers not appointed to teach new courses in institutions and departments of residential campus of Agra University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं, जिनको पढ़ाने के लिए पहले से नियमित शिक्षक नहीं तैनात हैं। संबंधित पाठ्यक्रमों को पढ़ाने के लिए शिक्षक अभी तक नियुक्त नहीं किए गए हैं। संविदा शिक्षक तैनात किए जाने हैं, अभी तक आवेदन नहीं मांगे गए।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) में अंग्रेजी विषय स्नातक स्तर पर पढ़ाया जाएगा। संस्थान में अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं हैं। वहीं, समाज विज्ञान संस्थान (आईएसएस) में अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान विषय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में शिक्षाशास्त्र पढ़ाया जाना है। इन विषयों के भी शिक्षक नहीं हैं। बाकी जो भी पाठ्यक्रम स्नातक स्तर पर शुरू किए जा रहे हैं, उनके विभाग पहले से संचालित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नए पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेब रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जुलाई निर्धारित की है। इसके बाद पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाने लगेंगे। नए पाठ्यक्रमों में फिलहाल प्रवेश लेने वाला कोई नहीं है, जिन शिक्षकों की तैनाती होगी, उनको ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करने के बाद आवेदन के लिए कम से कम 21 दिन का समय देना होगा। परीक्षा के बाद शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन मांगे जाने की तैयारी

 प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि संविदा शिक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन मांगे जाने की तैयारी चल रही है। जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा। स्नातक स्तर पर जिन पाठ्यक्रमों को पढ़ाया जाना है, उनके आवेदन लिए जा रहे हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed