फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers and staff in council schools will be present till one and a half in the afternoon

परिषदीय स्कूलों में शिक्षक स्टाफ 1:30 बजे तक रहेगा मौजूद

Sun, 10 Apr 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers and staff in council schools will be present till one and a half in the afternoon
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में गर्मी को देखते हुए भले ही छात्र-छात्राओं के लिए 12:30 बजे तक का स्कूल कर दिया गया हो लेकिन शिक्षक-शिक्षिकाओं को दोपहर 1:30 बजे तक स्कूलों में रहना होगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद बीएसए ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

बीएसए कमल सिंह ने बताया कि परिषद से एक अप्रैल से 30 सितंबर तक आठ बजे से दो बजे तक का विद्यालय समय निर्धारित है। लेकिन गर्मी को देखते हुए समय में परिवर्तन कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं के लिए ग्रीष्मावकाश तक विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का कर दिया गया है। लेकिन शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को विद्यालय में 7:30 बजे से 1:30 बजे तक रुकना होगा। बीएसए ने कहा कि शासनादेश के तहत सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं 12:30 बजे के बाद अन्य प्रशासकीय कार्य में सहयोग प्रदान करेंगे। बीएसए ने कहा कि मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रबंध समिति को निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed