{"_id":"68e42d4327683a6b4d0b67c7","slug":"teacher-suspended-for-sending-obscene-messages-to-minor-agra-news-c-364-1-ag11004-119786-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाबालिग को अश्लील मैसेज भेजने में शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाबालिग को अश्लील मैसेज भेजने में शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
आगरा। मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी शिक्षक ब्रज किशोर उर्फ बंटी शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। आरोप यह भी है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद से जांचों को छिपाकर उन्होंने बहाली ले ली थी। बेसिक शिक्षाधिकारी ने सुनवाई कर उन्हें दोषी मानते हुए कार्रवाई की और उच्च न्यायालय को रिपोर्ट भेजी है।
कंपोजिट विद्यालय विकास खंड एत्मादुपर में तैनात शिक्षक ब्रज किशोर उर्फ बंटी शर्मा पर आरोप लगे थे कि उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नाबालिग पुत्री के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे हैं। शिक्षक के आरोपों की जांच के लिए समिति का गठन किया गया। जिसमें कल्पना कुमारी, नरेश पारस, महेश कांत शर्मा शामिल थे।
उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही शिक्षक को निलंबित किया गया है। वहीं इस निलंबन आदेश के खिलाफ ब्रज किशोर उर्फ बंटी शर्मा उच्च न्यायालय से बहाली का आदेश ले आए थे। जिसके आधार पर शिक्षक को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
प्रकरण के निस्तारण के लिए बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र गोंड ने शिक्षक को कई बार उपस्थित होने के नाेटिस भेजे। विभाग की ओर से इस संबंध में आखिरी चेतावनी जारी की गई जिसके बाद शिक्षक उपस्थित हुए। उन्होंने अपने पक्ष में कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं पेश किया। इसके बाद शिक्षक को दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।