फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher misbehaves with student in Firozabad of uttar pradesh

होमवर्क कराने के बहाने शिक्षक ने छात्र से किया कुकर्म, शिकायत की तो प्रबंधक ने थमाई टीसी

Thu, 19 Jul 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Thu, 19 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher misbehaves with student in Firozabad of uttar pradesh
होमवर्क कराने के बहाने बुलाए छात्र के साथ उसके स्कूल के शिक्षक ने कुकर्म किया। पीड़ित के पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की है। थाना नारखी इलाके की एक कालोनी निवासी श्रमिक का बेटा जलेसर रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। 

जून की छुट्टियों में स्कूल प्रबंधक एवं शिक्षक उसके आवास पर पहुंचे और होमवर्क पूरा कराने के लिए छात्र को स्कूल भेजने के लिए कहा। पिता ने छात्र को स्कूल भेजना शुरू कर दिया। बताते हैं कि दो दिन बाद शिक्षक ने उसे कमरे में बंद करके कुकर्म किया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे आहत छात्र ने किसी को कोई जानकारी नहीं दी। जुलाई में स्कूल खुलने के बाद जब श्रमिक ने बेटे से स्कूल जाने के लिए कहा तो उसने जाने से साफ इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित बालक ने अपने साथ घटे घटनाक्रम की जानकारी मां को दी। घटना को सुनकर पीड़ित मजदूर स्कूल में शिकायत करने पहुंचा तो प्रबंधक ने उल्टा बालक की टीसी काटकर थमा दी।  पीड़ित बालक को साथ लेकर पिता ने थाना उत्तर में शिकायत करने के साथ एसएसपी से भेंट की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed