{"_id":"5dee8dee8ebc3e87d171cb46","slug":"teacher-mainpuri-news-agr4192760137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त शिक्षकों पर अभी तक दर्ज नहीं हो सकी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त शिक्षकों पर अभी तक दर्ज नहीं हो सकी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों से शिक्षकों की बर्खास्तगी के एक सप्ताह बाद भी खंड शिक्षाधिकारियों की ओर से एफआईआर दर्ज न कराए जाने पर बीएसए ने नाराजगी जताई है। सोमवार को बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस भेजकर शीघ्र एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
30 नवंबर को जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात 74 शिक्षकों को एसआईटी ने फर्जी घोषित कर जिला चयन समिति ने बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्तगी के साथ ही इन शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश थे। लेकिन एक सप्ताह बाद भी जब खंड शिक्षाधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो बीएसए ने उन्हें रिमाइंडर जारी किया है। सोमवार को बीएसए विजय प्रताप सिंह ने खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस भेजते हुए निर्देश दिए कि वो अपने विकास खंड के बर्खास्त किए गए शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने भी बीएसए से फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध अभी तक की कार्रवाई की जानकारी मांगी।
फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। पूर्व में उन्हें इस संबंध में पत्र भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विजय प्रताप सिंह, बीएसए