{"_id":"6417e5840f78271809016be5","slug":"teacher-commits-suicide-in-kasganj-make-live-video-goes-viral-2023-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने मौत को लगाया गले: बनाया लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले सके आखिर क्यों ली खुद की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने मौत को लगाया गले: बनाया लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले सके आखिर क्यों ली खुद की जान
Mon, 20 Mar 2023 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:18 AM IST
सार
शिक्षिका की मौत का वीडियो जिसने भी देखा, वो हैरान है। इस लाइव वीडियो में उसने अपने मरने का दोष ससुराल वालों पर लगाया है।
विज्ञापन
रंजना (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक शिक्षिका ने ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर खुद की जान ले ली। मरने से पहले शिक्षिका ने अपनी मौत का लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियों में उसने अपना दर्द बयां किया। उसने जहर की गोलियां खा ली, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
शिक्षिका द्वारा मौत से पहले बनाए गए वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में शिक्षिका कह रही है, 'बाय मैं जा रही हूं। अब आप लोग खुश रहना। बहुत परेशान किया है न आप लोगों को। अब कभी परेशान नहीं करूंगी'।
मामला गंजडुडवारा कोतवाली क्षेत्र के नॉर्मल कालोनी का है। यहां के निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी रंजना, स्वतंत्रता सेनानी श्याम बाबू वैदिक कन्या इंटर कालेज में पढ़ाती थीं। शुक्रवार की दोपहर वह घर पर बेसुध स्थिति में मिली। परिजनों ने देखा तो उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका द्वारा मौत से पहले बनाए गए वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में शिक्षिका कह रही है, 'बाय मैं जा रही हूं। अब आप लोग खुश रहना। बहुत परेशान किया है न आप लोगों को। अब कभी परेशान नहीं करूंगी'।
विज्ञापन
मामला गंजडुडवारा कोतवाली क्षेत्र के नॉर्मल कालोनी का है। यहां के निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी रंजना, स्वतंत्रता सेनानी श्याम बाबू वैदिक कन्या इंटर कालेज में पढ़ाती थीं। शुक्रवार की दोपहर वह घर पर बेसुध स्थिति में मिली। परिजनों ने देखा तो उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
जानकारी पर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। खबर पाकर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ आरके तिवारी, कोतवाल हरिभान सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर फ्रिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए।पांच लाख रुपये की कर रहे थे मांग
रंजना के पिता धर्मेंद्र निवासी जोगा बेवर, मैनपुरी ने पति महेंद्र, ससुर नेकसेलाल, सास मंजू, नंद अलका, गुड्डी देवी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने शिक्षिका बेटी रंजना की शादी 2016 में महेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालीजन उससे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए बेटी को आए दिन प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाया लेकिन नहीं माने। वह रंजना का उत्पीड़न करते रहे। इसी वजह से बेटी आत्महत्या कर ली।तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कोतवाल हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि शिक्षिका के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में पति महेंद्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन