फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher accused of raping student arrested

Agra News: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of raping student arrested
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा के साथ विद्यालय के शिक्षक ने ही दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है।जानकारी के मुताबिक रविवार की सायं 5 बजे शिक्षक ने कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा को 100 रुपये का नोट देकर बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर बुला लिया और वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने दुष्कर्म की घटना के बारे में अपनी मां को जानकारी दी। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को शिक्षक देवेंद्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म, अश्लील हरकत, पॉक्सो अधिनियम आदि की धाराओं में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी शिक्षक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शिक्षक को जेल भेजने की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक उसी स्कूल में तैनात है जहां छात्रा पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed