फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tax evasion case involving 'Go Nature' firm unearthed through luxury hotel chain ITC.

Agra News: महंगे होटलों की आईटीसी से खुला गो नेचर फर्म की कर चोरी का मामला

Mon, 22 Jun 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion case involving 'Go Nature' firm unearthed through luxury hotel chain ITC.
आगरा। लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा का झांसा देकर दो साल में करीब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने वाली गो नेचर फर्म की कर चोरी के राज से पर्दा महंगे होटलों के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की डिटेल से हटा। अबतक की जांच में 2021 से फर्म करीब 34 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार दिखा चुकी है। उसी के आधार पर करीब 6 करोड़ रुपये का राज्यकर विभाग टैक्स वसूलने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, प्राकृतिक चिकित्सा के जरिये स्वस्थ रहने की बात कहकर फर्म लोगों को एक से ढाई लाख रुपये तक के पैकेज देती थी। इन पैकेजों के में दो से तीन दिन का महंगे होटलों में स्टे शामिल रहता था। यह रकम लोग नकद दें या चेक से, फर्म लोगों को इनवाॅइस काटकर दे देती थी जिसमें जीएसटी नहीं होता था। चूंकि फर्म खुद को टैक्स फ्री की श्रेणी का बताती थी, ऐसे में वह आईटीसी रिफंड भी नहीं लेती थी।
विज्ञापन

हालांकि महंगे होटलों की बैलेंस शीट में आईटीसी की एंट्री से फर्म राज्यकर विभाग के अधिकारियों की निगाह में आ गई। इसी के बाद संयुक्त आयुक्त चंद्रकांत रल्हन के नेतृत्व वाली टीम ने फर्म की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि फर्म अपने सदस्यों को नए कस्टमर लाने पर दस प्रतिशत बोनस का झांसा देकर ग्राहकों का नेटवर्क खड़ा करती चली गई। फिलहाल विभाग के अधिकारी फर्म पर जल्द से जल्द बकाया टैक्स जमा कराने के लिए जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed