फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tanker stuck in smart city road

स्मार्ट सिटी की सड़क धंसी, टैंकर फंसा

Wed, 18 Aug 2021 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
tanker stuck in smart city road
आगरा। फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत किए गए 105 करोड़ रुपये के कार्यों की गुणवत्ता की पोल एक बार फिर खुल गई।
विज्ञापन

मंगलवार को फतेहाबाद रोड पर शांति मांगलिक हॉस्पिटल के पास आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी की यूटिलिटी डक्ट के पास सड़क धंस गई। जिस समय पानी का टैंकर छिड़काव कर रहा था, उसी समय सड़क धंसी और इसमें टैंकर फंस गया। ड्राइवर के निकालने के प्रयास के दौरान यह पलट गया, जिससे क्लीनर और ड्राइवर दोनों ही फंस गए, जिन्हें हॉस्पिटल के सामने लगी ठेल धकेल के संचालकों ने बाहर निकाला। जिस जगह पहिया फंसा, वहां 5 फीट गहरा और 6 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। यह पांचवां मौका है, जब फतेहाबाद रोड पर सड़क धंसी हैै। मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर, हावर्ड पार्क प्लाजा, ताज व्यू होटल, आईटीसी मुगल होटल के बाहर सड़क धंस चुकी है।

अवधपुरी रोड पर लोगों ने किया प्रदर्शन
मारुति एस्टेट से अवधपुरी और अवधपुरी चौराहे से बिचपुरी रोड को जोड़ने वाली 100 फीट रोड पर गड्ढों में समा गई सड़क से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। चाणक्य सेना के राहुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने गड्ढों को भरवाने और नई सड़क निर्माण की मांग उठाई। राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि मारुति एस्टेट से अवधपुरी रोड पर सड़क दिखती नहीं है। सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिनसे पैदल निकलना भी मुश्किल है। प्रदर्शन में लोकेश पाठक, विनोद शर्मा, धर्मेश चौबे, पवन समधियाँ, मनोज शर्मा, लव त्यागी, अभिषेक शर्मा, चंद्र शेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed