{"_id":"6ae48cad480a9fa087078fa5","slug":"tanker-crushes-teenager-to-death-in-firozabad-traffic-blocked-on-tundla-etah-road-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया घर का इकलाैता चिराग: टैंकर ने छात्र को कुचला, माैके पर माैत: दो घंटे जाम रहा टूंडला-एटा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझ गया घर का इकलाैता चिराग: टैंकर ने छात्र को कुचला, माैके पर माैत: दो घंटे जाम रहा टूंडला-एटा मार्ग
Fri, 30 Oct 2026 05:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:55 PM IST
सार
यूपी के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। टैंकर ने एक छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र की माैके पर ही माैत हो गई। इकलाैते बेटे की माैत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना रजावली के गांव नगला सिकंदर में पंजाब नेशनल बैंक के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। टूंडला से एटा की ओर जा रहे तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर का पहिया किशोर के सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में गांव नगला दल निवासी हर्ष गौतम (14) पुत्र ज्ञान प्रकाश गौतम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक,हर्ष अपनी चचेरी बहन गरिमा को बाइक से नगला बीच स्थित कोचिंग सेंटर छोड़कर घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आगे चल रही बाइक को बचाने के प्रयास में हर्ष टैंकर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद टैंकर चालक भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर टैंकर को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि हर्ष अपने पिता ज्ञान प्रकाश का इकलौता वारिस था। टूंडला स्थित दिल्ली वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था।बेटे की मौत से परिवार का चिराग बुझ गया। दिवाली के त्योहार पर जिस घर मे दिये जलाए जाने थे। दिवाली से पहले ही घर का चिराग बुझ गया।
विज्ञापन
हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को टूंडला-एटा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर थाना पचोखरा, रजावली और टुंडला का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। रामलीला कमेटी टूंडला के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक उर्फ बिंटू पचौरी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। रजावली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।