{"_id":"620ea713a4cbc176c9451ae7","slug":"take-the-exam-online-or-extend-the-date-agra-news-agr5246578106","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा ऑनलाइन कराएं या तारीख आगे बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा ऑनलाइन कराएं या तारीख आगे बढ़ाएं
विज्ञापन
आगरा। विश्वविद्यालय के आईटी कैंपस में ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र। संवाद
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंजीनियरिंग संस्थान में बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की तारीख आगे बढ़वाने के लिए प्रदर्शन किया। मांग रखी कि सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन कराएं या तारीख आगे बढ़ाएं। उनका कहना था कि ऑनलाइन कक्षाएं ठीक से नहीं चल पाईं। प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं महज दो माह लगाई गईं। कोर्स पूरा नहीं हुआ है।
प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को बुलाकर संस्थान के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत ने बात की। स्पष्ट किया कि परीक्षाएं ऑफलाइन कराने का शासनादेश है। अन्य समस्याएं पूछीं। प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने कहा कि कक्षाएं छह दिसंबर से लगनी शुरू हुईं। ऑनलाइन पढ़ाई में कोर्स तेजी से पढ़ा दिया गया। समझ में कम आया। कुछ पाठ्यक्रम रह भी गया है। अब पांच मार्च से परीक्षाएं हैं। परीक्षाओं की तारीख बढ़ाई जाए। निदेशक ने कहा कि शुक्रवार से कक्षाएं लगाई जाएंगी। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद ही परीक्षा कराई जाएगी।
प्रो. वीके सारस्वत ने कहा कि परीक्षा टालने के संबंध में छात्रों की मांगे प्रभारी कुलपति के समक्ष रखी जाएंगी। एक छात्र ने कहा कि दो सेमेस्टर से ऑनलाइन परीक्षा दी है, ऑफलाइन के नाम से डर रहे हैं। पढ़ाई ऑनलाइन कराई गई है तो परीक्षा भी ऑनलाइन कराई जाए।
विज्ञापन
एक छात्र ने निदेशक को बताया कि तीन छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। 21 फरवरी से परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा में छात्र कैसे शामिल होंगे। निदेशक ने संबंधित छात्रों के प्रार्थनापत्र मंगाए। कहा जिन छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में समस्या आई है, वह लिखकर दें।
अंतिम वर्ष के छात्रों ने परीक्षा नहीं टालने की मांग की। जिससे उनको समय से परिणाम मिल जाए। इस पर निदेशक का कहना है कि अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा निर्धारित समय पर करा ली जाएगी। बाकी पर प्रभारी कुलपति से वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा। कुछ छात्रों ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रतियोगी परीक्षाएं व चुनाव पड़ रहा है। उन्हें आश्वस्त किया गया कि संबंधित तारीखों में परीक्षा नहीं रखी जाएगी।