फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Take education by focusing the goal, you will be successful: Raghuraj

लक्ष्य को केंद्रित कर शिक्षा ग्रहण करें अवश्य होंगे सफल: रघुराज

Mon, 04 Oct 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Take education by focusing the goal, you will be successful: Raghuraj
मैनपुरी। कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर में रविवार को कॉलेज के संस्थापक कैप्टन उम्मेद सिंह का जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को केंद्रित कर यदि शिक्षा प्राप्त की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ रघुराज सिंह और प्रधानाचार्य राजेश यादव ने कैप्टन उम्मेद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि कैप्टन उम्मेद सिंह ने ग्रामीण अंचल के छात्रों की पढ़ाई के लिए जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं हो सकेगा। कल्होर में कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के छात्रों के साथ ही छात्राओं को भी पढ़ाई का मौका मिला। प्रधानाचार्य राजेश यादव कन्या सुमंगला योजना के संबंध में जानकारी दी। कॉलेज के स्काउट गाइड द्वारा जिले में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। संचालन अशोक कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर कश्मीर सिंह, जितेंद्र सिंह, शशीकांत, विकास यादव, नीरज कुमार, गुलशन,श्रद्धा कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed