फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Take action against those giving false information

Agra News: झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें

Tue, 14 May 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 May 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
Take action against those giving false information
झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें
विज्ञापन


- दीवानी में वकीलों की बैठक में उठाई गई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दीवानी सभागार में मंगलवार को वकीलों की बैठक सौरभ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से मांग की गई कि जिला जज को झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक के बाद जिला जज को एक ज्ञापन वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने दिया।

वरिष्ठ जन समिति के सदस्य सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि बार काउंसिल के आदेश का हवाला देकर अजय कृष्ण पांडेय ने जो सूचना जिला जज को दी है। उसका कोई आधार नहीं है। सूचना पूरी तरह झूठी है। समिति के सदस्य दर्शन लाल राठौर ने कहा कि आनंद यादव के हवाले से दी गई सूचना के साथ बार काउंसिल का कोई भी आदेश दाखिल नहीं किया गया है। ऐसे में जिला जज को दी गई सूचना भ्रामक और गुमराह करने वाली है। बैठक में सर्व सम्मति से मांग की गई कि जिला जज को भ्रामक सूचना देने वालों के खिलाफ जिला जज द्वारा कार्रवाई कराई जाए। बैठक के बाद वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला जज को एक ज्ञापन देकर झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

संतोष यादव द्वारा संचालित की गई बैठक में चतुर सिंह, ममता तिवारी, विनीता भदौरिया, शिवकुमार यादव, सुनील यादव रामदेव मिश्रा, ब्रज किशोर त्रिपाठी, सुरेश यादव, राजीव मिश्रा, आशीष मिश्रा, मुकेश बाबू शर्मा, जगदीश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed