फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taka thief's tweet increased in Chambal

Agra: चंबल के जंगल में मल्हार का एहसास कराती इस चिड़िया की चहचहाहट, बढ़ रहा कुनबा

Tue, 09 Aug 2022 07:44 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 07:44 AM IST
सार

बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रजनन सीजन (अप्रैल-जून) में रूफस ट्रीपी ने पतली कांटेदार टहनियों से कपनुमा घोंसला बनाए थे। अंडों से निकले चूजे उड़ान भरने लायक हो गए हैं। 

विज्ञापन
Taka thief's tweet increased in Chambal
रूफोस बैक्ड रेडस्टार्ट बर्ड - फोटो : के नारायण/जगदीश नेगी

विस्तार

आगरा के बाह के जंगलों में एशियन चिड़िया रूफस ट्रीपी (डेंड्रोकिट्टा वागाबुंडा) की चहचहाहट बढ़ रही है। इसकी आवाज लोगों को बांसुरी जैसी मधुर आवाज गीत मल्हार का एहसास कराती है। रूफस ट्रीपी का स्थानीय नाम टका चोर है। यह चिड़िया सिक्के, आभूषण, चमकदार वस्तुओं को चुरा कर अपने घोंसले में रख देती है।
विज्ञापन

चूजे उड़ान भरने के लिए हुए तैयार

बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रजनन सीजन (अप्रैल-जून) में रूफस ट्रीपी ने पतली कांटेदार टहनियों से कपनुमा घोंसला बनाए थे। अंडों से निकले चूजे उड़ान भरने लायक हो गए हैं। इससे चंबल क्षेत्र में इनकी संख्या बढ़ रही है। जंगल से लेकर घर-आंगन तक ये दिखती हैं।
विज्ञापन

रूफस ट्रीपी की पहचान

लंबाई : 30 सेमी, पूंछ 15-20 सेमी।
वजन : 90-120 ग्राम होता है।

गहरे लाल रंग की होती हैं आंखे

आंख गहरे लाल रंग और पैर भूरे रंग के होते हैं। सिर और छाती काले। चेहरा और गला गहरे रंग का होता है। पूंछ का रंग नीला-भूरा और पंखों में सफेद धब्बे से होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूफस ट्रीपी सर्वाहारी चिड़िया है। बीज, फल, कीड़े, छिपकली, मेंढक, छोटे पक्षी इनका भोजन होते हैं। चिड़िया सफाई भी करती है, घरों के आसपास कूडे़ के ढेर पर इन्हें चोंच मारते हुए देखा जा सकता है। ये भोजन की तलाश में शाखाओं के बीच चिपक जाती हैं। बागों और अनाज की फसलों को कुछ नुकसान पहुंचाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed