{"_id":"593036f74f1c1b7508bdc0f3","slug":"tajmahal-ticket-is-easy-to-get-at-eastern-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः अब आसानी से मिलेगा टिकट, पूर्वी गेट पर ये सुविधाएं भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः अब आसानी से मिलेगा टिकट, पूर्वी गेट पर ये सुविधाएं भी
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 01 Jun 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
टिकट काउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले सैलानियों को जून के दूसरे सप्ताह से राहत मिल सकती है। ताजमहल पूर्वी गेट से सटे उद्यान शाखा कार्यालय में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टिकट काउंटर शिफ्ट कर रहा है। यहां पर्यटकों को टिकट के साथ क्लॉक रूम की भी सुविधा मिलेगी। दक्षिणी गेट और पूर्वी गेट से आने वाले सैलानियों को ताज के पास ही टिकट मिलने से ज्यादा दूरी तय नहीं करनी होगी और भटकना भी नहीं होगा।
ताजमहल पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम में एएसआई का टिकट काउंटर लगा है। पर्यटक पूर्वी गेट पार्किंग में वाहन खड़े कर शिल्पग्राम पहुंचते हैं और वहां से बैटरी बस से ताज आते हैं। पश्चिमी गेट पर भीड़ देखकर या दक्षिणी गेट से आने वाले पर्यटकों को भी टिकट के लिए 850 मीटर दूर शिल्पग्राम तक जाना पड़ता था।
सुरक्षा जांच में किसी सामान को रखने के लिए फिर शिल्पग्राम स्थित क्लॉक रूम तक दौड़ लगानी पड़ती है। उद्यान शाखा कार्यालय में तैयार किए जा रहे टिकट काउंटर और क्लॉक रूम से ऐसे पर्यटकों को भटकना नहीं होगा और ताज के नजदीक ही उन्हें सुविधा मिल सकेगी। यही नहीं, शाम को गेट बंद होने के समय भी टिकट लेकर पर्यटक तुरंत प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन
अभी हर दिन टिकट लेने के बाद पर्यटक शाम को जब तक ताज के प्रवेश द्वार पहुंचते हैं, तब तक गेट बंद होने लगता है। इस पर पर्यटकों और सीआईएसएफ के बीच तकरार होती रहती है। वरिष्ठ संरक्षण सहायक मुनज्जर अली के मुताबिक भारत संचार निगम लि. को लीज लाइनें शिफ्ट करनी हैं। इस शिफ्टिंग के बाद दूसरे सप्ताह में बुकिंग काउंटर शिफ्ट किया जा सकता है।