{"_id":"6adbcd83d8adede48509f03f","slug":"tajinder-from-agra-smashed-111-runs-off-48-balls-in-america-agra-news-c-25-agr1067-1193868-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अमेरिका में आगरा के तजिंदर ने 48 गेंदों पर ठोक दिए 111 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अमेरिका में आगरा के तजिंदर ने 48 गेंदों पर ठोक दिए 111 रन
Sat, 24 Oct 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
तजिंदर ढिल्लों
आगरा। अमेरिका की माइनर लीग क्रिकेट के प्लेऑफ मुकाबले में आगरा के बल्केश्वर निवासी तजिंदर ढिल्लों ने अपने बल्ले से ऐसा धमाल मचाया कि विरोधी टीम के गेंदबाज बेबस नजर आए। शिकागो किंग्समेन की ओर से खेलते हुए तजिंदर ने महज 48 गेंदों पर 111 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 10 छक्के और छह चौके शामिल रहे।
तजिंदर की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत शिकागो किंग्समेन ने लॉस एंजिल्स लैशिंग्स को 64 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की। 21 अक्तूबर को टेक्सास स्थित प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में यह सुपर लीग मुकाबला खेला गया। तजिंदर की पारी ने अमेरिकी क्रिकेट में आगरा की मौजूदगी को एक बार फिर रेखांकित किया। सीमित ओवरों के क्रिकेट में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता ने टीम को निर्णायक बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।