फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Sports Cricket Academy wins thanks to Devansh's explosive century.

Agra News: देवांश के तूफानी शतक से जीती ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी

Tue, 23 Jun 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Taj Sports Cricket Academy wins thanks to Devansh's explosive century.
देवांश जयस
आगरा। राधा माधव क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अंडर-16 अभ्यास मैच में ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने कैलाश क्रिकेट अकादमी को 162 रन के विशाल अंतर से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। देवांश जयस ने 96 गेंदों पर 145 रन बनाए। इसमें 24 चौके और दो छक्के शामिल रहे। आतिश जादौन ने केवल 27 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की तेजतर्रार पारी खेली। विनीत बघेल 53 रन बनाकर नाबाद लौटे। कैलाश क्रिकेट अकादमी के नाकू, कुणाल और तुष्टित ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैलाश क्रिकेट अकादमी की टीम 152 रन पर ही सिमट गई। अभिराज ने 40, तन्मय ने 27 और ऋषभ ने 25 रन बनाए। आतिश जादौन, राहुल और हर्षित शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं अक्षरा, देवांश और आदेव कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed