फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal will be closed for two hours on January 11 for common tourists in Agra

Agra: 11 जनवरी को इतने घंटे आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा ताज, जाने से पहले यहां पढ़ लें जानकारी

Tue, 10 Jan 2023 09:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 09:22 PM IST
सार

आप यदि बुधवार शाम को ताजमहल देखने की योजना बना रहे हैं तो इसे बदल लीजिए। बुधवार की शाम आम पर्यटकों के लिए ताज बंद रहेगा। इसलिए ताज पहुंचने से पहले यहां पूरी जानकारी पढ़ लें इसके बाद ही घर से निकलें।

विज्ञापन
Taj Mahal will be closed for two hours on January 11 for common tourists in Agra
Tajmahal - फोटो : PTI

विस्तार

गुयाना रिपब्लिक के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद इरफान अली बुधवार को आगरा पहुंचेंगे। यहां वह ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं। उनके आने से पहले स्मारक को पूरी तरह खाली करा लिया जाएगा। इसके कारण ताजमहल को 2 घंटे के लिए पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। 

विज्ञापन


शाम 4.15 बजे से शाम 6.30 बजे तक दो घंटे के लिए ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। ताजमहल के टिकट काउंटर दो घंटे पहले ही बंद कर दिए जाएंगे, क्योंकि शाम को चार बजे के बाद गुयाना रिपब्लिक के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं। दोपहर 2.15 बजे के बाद ताजमहल पर टिकटों की बिक्री बंद कर दी जाएगी।  
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि गुयाना रिपब्लिक के राष्ट्रपति के  ताजमहल भ्रमण के कारण स्मारक दो घंटे के लिए बंद रहेगा। वीआईपी विजिट को देखते हुए टूर ऑपरेटरों ने अपनी आइटिनरी में बदलाव किया है। वह शाम को ताजमहल दिखाने की जगह पहले पर्यटकों को सुबह ताजमहल और दोपहर बाद आगरा किला या फतेहपुर सीकरी दिखाने ले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को ताजमहल की विजिट का समय बदलकर सुबह और दोपहर कर दिया गया है। हालांकि इसमें सबसे बड़ी समस्या मौसम है। सुबह 11 बजे के बाद ही कोहरा छंट रहा है। कोहरे के कारण ताजमहल सुबह नजर नहीं आ रहा। ऐसे में दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच ही पर्यटकों को ताजमहल देखने का मौका मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed