फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal photographers license renewal fees reduced

कोरोना काल में ताजमहल के फोटोग्राफरों को राहत, लाइसेंस नवीनीकरण की फीस 20 हजार घटी

Wed, 15 Jul 2020 01:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 01:03 AM IST
सार

  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने दी राहत, 25000 की जगह अब सिर्फ पांच हजार रुपये देने होंगे

विज्ञापन
Taj Mahal photographers license renewal fees reduced
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण 17 मार्च से बंद चल रहे ताजमहल के फोटोग्राफरों के लिए राहत की खबर है। संस्कृति मंत्रालय ने फोटोग्राफरों के लिए लाइसेंस फीस 25000 रुपये से घटाकर केवल 5000 रुपये कर दी है। साथ ही यह भी राहत दी है कि लाइसेंस नवीनीकरण अगस्त तक करा सकेंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के मंगलवार ने देर रात ट्वीट करके यह जानकारी दी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने फोटोग्राफरों को 15 जुलाई तक लाइसेंस रिन्यूअल (नवीनीकरण) के लिए 25 हजार रुपये फीस का नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन



केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने ट्वीट कर बताया है कि लाइसेंस नवीनीकरण की फीस अब पांच हजार रुपये कर दी गई है। इसकी वैधता मार्च 2021 तक है। साथ ही फोटोग्राफर अब अगस्त तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा सकते हैं। पहले इसकी तारीख 15 जुलाई तय की गई थी। इस फैसले से ताजमहल के फोटोग्राफरों को राहत की उम्मीद बंधी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत की कुछ उम्मीद

पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसोसिएशन ने संस्कृति मंत्रालय और स्थानीय एएसआई सर्किल कार्यालय में ज्ञापन देकर फीस माफी की मांग की। अब संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का ट्वीट आने के बाद उन्हें राहत की कुछ उम्मीद दिख रही है। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वोत्तम सिंह ने बताया कि 2021-22 में लाइसेंस फीस में छूट की मांग संस्कृति मंत्री से की, क्योंकि पर्यटकों की संख्या ताजमहल खुलने के बाद भी पांच हजार तक ही सीमित कर दी जाएगी। पूर्व में 60 हजार सैलानी ताजमहल पर रोजाना आते थे, जिनसे फोटोग्राफरों की कमाई संभव थी, लेकिन पांच हजार सैलानियों की लिमिट तय करने के बाद उनके पास कमाई का जरिया बेहद कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed