{"_id":"61d2ad40c18f32266e3bebef","slug":"taj-mahal-online-ticket-for-tourist-after-increased-corona-virus-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचाव: आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर बंद हुई ताजमहल की टिकट खिड़की, अब पर्यटकों को ऐसे मिलेगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचाव: आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर बंद हुई ताजमहल की टिकट खिड़की, अब पर्यटकों को ऐसे मिलेगा टिकट
Mon, 03 Jan 2022 01:31 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:31 PM IST
सार
कोरोना संक्रमित मरीज बाजारों में घूम रहे हैं। उनमें कोई लक्षण नहीं है। जिसके कारण उन्हें खुद नहीं पता कि वह संक्रमित हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कैंट क्षेत्र निवासी दो युवक शुक्रवार को संक्रमित मिले थे। उन्हें बाहर जाना था तब उन्होंने जांच कराई। तब उन्हें पता चला कि वह संक्रमित हैं।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर ताजमहल में दो दिन में करीब 75 हजार पर्यटक पहुंचे थे। आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले तीन दिनों में बढ़ी है। रविवार और सोमवार को मिलाकर 90 सक्रिय मरीज हुए है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एएसआई ने ताजमहल सहित सभी स्मारकों की टिकट खिड़कियों को बंद करने का निर्णय लिया है। अब पर्यटकों को ताजमहल व अन्य स्मारकों का दीदार करने के लिए ऑनलाइन टिकट ही लेना होगा।
ताजनगरी में कोरोना की संभावित तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। जनवरी के पहले सप्ताह में ही सोमवार को रिकॉर्ड 33 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीज 90 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2,737 सैंपल में 33 नए मरीज मिले हैं। आगरा में अब तक 22,08040 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। वहीं कोरोना की पहली डोज 2919553 लोगों को लग चुकी है। दूसरी डोज 1655539 लोगों को लगी है। आगरा में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ भी गया है।
जिला प्रशासन ने की बैठक
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। अगले दस दिनों में केस बढ़ने का अनुमान है। 45 रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) गठित कर दी गई हैं। संक्रमण नियंत्रण के लिए सभी विभागों के साथ बैठक की गई है। सभी विभाग प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। आकस्मिक स्थिति में संक्रमण से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा लोगों से अपील है कि वह मास्क लगाकर रहें। बेवजह घर से बाहर न निकलें। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग घर पर ही रहें।
विज्ञापन
बाजारों में रैंडम सैंपलिंग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नए संक्रमण की रफ्तार तेज है। जितने मरीज पहले छह दिनों में मिले थे उससे कहीं अधिक रविवार और सोमवार को मिले हैं। 26 जनवरी तक संक्रमण को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा बाजारों में रैंडम सैंपलिंग मंगलवार से शुरू हो सकती है। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की निगरानी कंट्रोल रूम से फोन के जरिये की जा रही है।