फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Entry Will Free For Woman At International Women Day 2021

महिला दिवस पर तोहफा: आठ मार्च को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं

Sat, 06 Mar 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 06 Mar 2021 12:08 AM IST
सार

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी किया आदेश, सभी स्मारकों में मिलेगी सुविधा
  • शाहजहां उर्स पर भी ताजमहल में निशुल्क प्रवेश करेंगे पर्यटक

विज्ञापन
Taj Mahal Entry Will Free For Woman At International Women Day 2021
आगरा: ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने महिलाओं को तोहफा दिया है। आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में महिलाएं निशुल्क प्रवेश कर पाएंगी। एएसआई ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक (स्मारक) एम नांबिराजन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के निशुल्क प्रवेश का आदेश जारी कर दिया। बीते साल संस्कृति मंत्रालय ने महिलाओं को निशुल्क प्रवेश देने की सुविधा शुरू की थी, जिसे इस साल भी बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मंत्रालय से आदेश आ चुके हैं। महिला दिवस पर भारतीय हों या विदेशी, सभी महिलाओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। स्मारकों में प्रवेश के लिए उन्हें टिकट बुक करने की जरूरत नहीं है।

शाहजहां उर्स पर भी निशुल्क प्रवेश करेंगे पर्यटक
10 से 12 मार्च तक ताजमहल में मुगल शहंशाह शाहजहां के 366 वें उर्स पर पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। 10 और 11 मार्च को दोपहर दो बजे के बाद और 12 मार्च को सुबह से शाम तक पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे। 

यही नहीं, तहखाना में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को भी देख सकेंगे। इसके बाद 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस पर भी पर्यटक ताजमहल समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे। इसके लिए भी एएसआई ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया।

1400 मीटर सतरंगी चादर तैयार
खुद्दाम ए रोजा कमेटी ने ताजमहल में शाहजहां के उर्स के लिए 1400 मीटर की सतरंगी चादर तैयार कराई है। बीते साल कोरोना के कारण शाहजहां का उर्स नहीं मनाया गया था। 

कमेटी के अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर ने बताया कि अगर एएसआई और प्रशासन सतरंगी चादर को उर्स में चढ़ाने की अनुमति दे देते हैं, तभी चादरपोशी की जाएगी। बिना अनुमति के चादरपोशी नहीं करेंगे। कमेटी के रिजवानुद्दीन ने बताया कि 10 मार्च को गुस्ल, 11 मार्च को संदल, कुरआनख्वानी होगी। 12 मार्च को सुबह से ही चादरपोशी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed